Get App

पैंगोंग झील के पास चीन तेजी से बना रहा नई इमारतें, सैटेलाइट तस्वीरों में हुआ बड़ा खुलासा

साइमन की पोस्ट में उस इलाके की तस्वीर दिखाई गई है, जहां चीन निर्माण कार्य कर रहा है। यह जगह एक घाट और सैनिकों के रहने की सुविधा के पास है, जो बफर जोन के पार पहली पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) पोस्ट के करीब बताई गई है। इसी तरह, द इकोनॉमिस्ट की एक हालिया रिपोर्ट में भी इस क्षेत्र में चीन द्वारा स्थायी ढांचों की संख्या बढ़ने का जिक्र किया गया है

Rajat Kumarअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 5:04 PM
पैंगोंग झील के पास चीन तेजी से बना रहा नई इमारतें, सैटेलाइट तस्वीरों में हुआ बड़ा खुलासा
साल 2020 में भारत-चीन के बीच हुए गलवान झड़प के पांच साल बाद दोनों देशों के रिश्ते बीते साल पटरी पर आते दिखे।

साल 2020 में भारत-चीन के बीच हुए गलवान झड़प के पांच साल बाद दोनों देशों के रिश्ते बीते साल पटरी पर आते दिखे। साल 2025 में पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात भी हुई। वहीं इस साल के शुरुआत में ही एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिससे चीन के मंशा पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। एक नई सैटेलाइट तस्वीर से संकेत मिले हैं कि चीन भारत के साथ लद्दाख सीमा पर बफर जोन के पास स्थायी ढांचे बना रहा है। ये निर्माण भले ही चीन के नियंत्रण वाले इलाके में हों, लेकिन पैंगोंग झील के नजदीक इनकी मौजूदगी को अहम माना जा रहा हैइससे यह संकेत मिलता है कि चीन 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद इस क्षेत्र में अपनी स्थिति फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहा है

सामने आई तस्वीरें

जियोस्ट्रेटेजिक एक्सपर्ट डेमियन साइमन ने X पर सैटेलाइट इमेज शेयर की। अपनी पोस्ट में, साइमन ने कहा, "चीन पैंगोंग त्सो में भारत के साथ मिलिट्री बफर ज़ोन के पास नई बिल्डिंग बना रहा है। हालांकि यह एक्टिविटी चीन के कब्ज़े वाले इलाके में हो रही है, लेकिन यह 2020 के बॉर्डर विवाद के बाद बीजिंग की फिजिकल मौजूदगी को मजबूत करती है और इस इलाके में उसके इलाके के दावों को धीरे-धीरे फिर से तय करती है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें