Clash in Punjab Congress: कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने प्रदेश इकाई में कई सप्ताह से जारी अंदरूनी कलह के बीच बुधवार (30 सितंबर) को अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर दी। सूत्रों ने बताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री और सांसद विजय इंदर सिंगला इस पद के लिए सबसे आगे बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस आलाकमान ने वडिंग को पद से हटाने के अपने फैसले से अवगत करा दिया है, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सिंगला को एक जुलाई को पार्टी के चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
