Get App

Devendra Fadnavis: पहलगाम के पीड़ितों को 50 लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी, महाराष्ट्र के CM ने किया ऐलान

Pahalgam Terror Attack : मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि सरकार इन परिवारों को शिक्षा और रोजगार के जरिए भी मदद करेगी। उन्होंने पहले ही संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। अब उन्होंने कैबिनेट बैठक में विशेष अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए इस नौकरी को औपचारिक मंजूरी भी दे दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2025 पर 4:49 PM
Devendra Fadnavis: पहलगाम के पीड़ितों को 50 लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी, महाराष्ट्र के CM ने किया ऐलान
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले लोगों को लेकर बड़ा ऐलान किया है

Pahalgam Terror Attack : एक हफ्ते पहले कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन अबतक सदमें में हैं। उन्हें अबतक यकीन नहीं हो पा रहा है कि, कैसे पल भर में खुशनुमा महौल मातम में बदल गया। वहीं इस कायराना हमले के पीड़ितों की मदद के लिए महराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के लोगों के परिजनों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया गया है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पहलगाम में जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के लोगों के परिजनों को 50 लाख रुपए मिलेंगे। इसके साथ ही हर पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

महाराष्ट्र सरकार देगी 50 लाख का मुआवजा

महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए हर पीड़ित के परिवार को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मंजूरी दे दी। इस हमले के तुरंत बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 5 लाख रुपये की अंतरिम मदद की घोषणा की थी। इस हमले में महाराष्ट्र के 6 पर्यटकों की जान गई थी। मृतकों में पुणे के संतोष जगदाले और कौस्तुभ गणवते, डोंबिवली के हेमंत जोशी, संजय लेले और अतुल मोने, और पनवेल के दिलीप डिसले शामिल हैं।

नौकरी देने का भी ऐलान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें