Get App

कांग्रेस को '24 अकबर रोड' बंगला खाली करने का नोटिस! 48 सालों से रहा पार्टी का मुख्यालय, राजधानी में सियासी गर्मी बढ़ी

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सरकार ने एक और 5 रायसीना रोड स्थित 'भारतीय युवा कांग्रेस' (IYC) के दफ्तर को भी खाली करने को कहा है। कांग्रेस अब इस मामले में कानूनी राहत पाने के लिए अदालत जाने पर विचार कर रही है

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 25, 2026 पर 2:45 PM
कांग्रेस को '24 अकबर रोड' बंगला खाली करने का नोटिस! 48 सालों से रहा पार्टी का मुख्यालय, राजधानी में सियासी गर्मी बढ़ी
कांग्रेस को '24 अकबर रोड' बंगला खाली करने का नोटिस! 48 सालों से रहा पार्टी का मुख्यालय

सरकार ने देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को आदेश दिया है कि वह शनिवार तक अपना मशहूर दफ्तर '24 अकबर रोड' खाली कर दे। यह बंगला पिछले 48 सालों से कांग्रेस का मुख्यालय रहा है। पिछले साल कांग्रेस ने कोटला मार्ग पर अपने नए दफ्तर 'इन्दिरा भवन' का उद्घाटन किया था। नया दफ्तर बनने के बावजूद कांग्रेस ने अभी तक अकबर रोड वाला बंगला खाली नहीं किया है और पार्टी की गतिविधियां अभी भी वहीं से चल रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सरकार ने एक और 5 रायसीना रोड स्थित 'भारतीय युवा कांग्रेस' (IYC) के दफ्तर को भी खाली करने को कहा है। कांग्रेस अब इस मामले में कानूनी राहत पाने के लिए अदालत जाने पर विचार कर रही है।

कांग्रेस ने नोटिस को बताया 'अवैध'

कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंहवी ने इस कदम की आलोचना करते हुए इसे "अवैध और राजनीतिक रूप से प्रेरित" बताया है और कहा है कि पार्टी सभी उपलब्ध कानूनी विकल्पों का सहारा लेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें