Get App

ED ने ममता बनर्जी के खिलाफ खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, बंगाल प्रशासन पर लगाया धमकाने और जांच में बाधा डालने का आरोप

ED Plea Supreme Court: ED ने अपनी याचिका में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कड़े प्रहार किए है। याचिका में मुख्य सचिव, डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर का भी नाम लिया गया है, जिन्होंने कथित तौर पर उन परिसरों में प्रवेश किया जहां PMLA के तहत तलाशी चल रही थी

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 11:51 AM
ED ने ममता बनर्जी के खिलाफ खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, बंगाल प्रशासन पर लगाया धमकाने और जांच में बाधा डालने का आरोप
ED का आरोप है कि मुख्यमंत्री और उनके साथ आए अधिकारियों ने जांच अधिकारियों को धमकाया और उनके हाथ से इलेक्ट्रॉनिक सबूत व फाइलें छीन लीं

West Bengal: ED ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ED ने आरोप लगाया है कि 8 जनवरी को कोलकाता में I-PAC से जुड़ी तलाशी के दौरान मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जांच में बाधा डाली। अब ED ने इस मामले की CBI जांच की मांग की है।

'कानून को हाथ में लेना एक पैटर्न बन गया है'

ED ने अपनी याचिका में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कड़े प्रहार किए है। जांच एजेंसी का दावा है कि जब भी किसी जांच से मुख्यमंत्री की 'नापसंद' के तथ्य सामने आते है, वह राज्य पुलिस और प्रशासन का उपयोग करके उसे रोकने की कोशिश करती हैं। याचिका में मुख्य सचिव, डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर का भी नाम लिया गया है, जिन्होंने कथित तौर पर उन परिसरों में प्रवेश किया जहां PMLA के तहत तलाशी चल रही थी।

'हाथ से छीन लिए गए सबूत'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें