CRPF Vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा, खाई में गिरा CRPF का व्हीकल, 2 जवान शहीद और 12 घायल

Udhampur CRPF Vehicle Accident: उधमपुर के अतिरिक्त एसपी संदीप भट्ट ने बताया कि पुलिस ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और सभी घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया

अपडेटेड Aug 07, 2025 पर 12:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके के कंदवा में जवानों को ले जा रहा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया

CRPF Vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक दुखद हादसा हो गया है। बसंतगढ़ इलाके के कंदवा में जवानों को ले जा रहा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो जवान शहीद हो गए हैं और 12 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही, स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। उधमपुर के अतिरिक्त एसपी संदीप भट्ट ने बताया कि पुलिस ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और सभी घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 2 जवानों की मृत्यु हो गई है और 12 घायल हैं। हादसे का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

नेताओं ने जताया गहरा दुख


इस दुखद घटना पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी X पर शोक व्यक्त किया है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने लिखा, 'उधमपुर के कंदवा-बसंतगढ़ इलाके में CRPF के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर दुख हुआ। मैंने DC सलोनी राय से बात की है, जो स्थिति की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रही हैं। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। सभी संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।'

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लिखा, 'उधमपुर के पास एक दुर्घटना में CRPF जवानों की मृत्यु से दुखी हूं। हम राष्ट्र के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वरिष्ठ अधिकारियों को सर्वोत्तम संभव देखभाल और सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।