CRPF Vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक दुखद हादसा हो गया है। बसंतगढ़ इलाके के कंदवा में जवानों को ले जा रहा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो जवान शहीद हो गए हैं और 12 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
