Govt On Fuel Shortage: देश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर जारी अटकलों के बीच केंद्र सरकार ने बुधवार को स्थिति स्पष्ट की है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि भारत के पास कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आने वाले दो महीनों के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।
