Get App

Delhi Cyber Fraud: दिल्ली के रिटायर्ड अफसर को साइबर ठगों ने लगाया चूना, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लूटे ₹2.19 करोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Cyber Fraud: दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कंबोडिया में बैठे साइबर अपराधियों ने दिल्ली के एक रिटायर्ड अफसर से 2.19 करोड़ से अधिक की लूट की।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 16, 2026 पर 7:58 AM
Delhi Cyber Fraud: दिल्ली के रिटायर्ड अफसर को साइबर ठगों ने लगाया चूना, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लूटे ₹2.19 करोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के रिटायर्ड अफसर को साइबर ठगों ने लगाया चूना, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लूटे ₹2.19 करोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Cyber Fraud: दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कंबोडिया में बैठे साइबर अपराधियों ने भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों का रूप धारण करके दिल्ली के एक 78 वर्षीय सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी को "डिजिटल रूप से गिरफ्तार" करके उनसे 2.19 करोड़ रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर करवाई।

पुलिस उपायुक्त (IFSO) विनीत कुमार ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पिछले साल नवंबर में उन्हें लखनऊ पुलिस मुख्यालय के सुमित मिश्रा होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में उनके खिलाफ दो गिरफ्तारी वारंट लंबित हैं।

डीसीपी ने बताया, पीड़ित की वृद्धावस्था और थाने जाने में असमर्थता के कारण, जालसाजों ने डिजिटल रूप से एक फर्जी गिरफ्तारी केस नंबर बनाया। इसके बाद, प्रेम कुमार गौतम नामक एक दूसरे कॉलर ने पीड़ित से संपर्क किया और उसे बताया कि उसके आधार कार्ड का दुरुपयोग किया गया है और उसकी संपत्ति का विवरण मांगा, जो उसने प्रदान किया।

जालसाजों ने शिकायकर्ता को निगरानी में रखा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें