Cyclone Akvan Alert: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान 'अकवान' लगातार ताकतवर हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक यह तूफान 17 नवंबर की शाम तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके बाद 19 नवंबर की सुबह तक इसके बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि तूफान 20 नवंबर को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यानम के तट से नेल्लोर और तूनी के बीच टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है जबकि झोंकों की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।
