Cyclone Akvan: आज दोपहर तबाही मचाएगा अकवन, 110 Kmph की आंधी-तूफान के साथ टकराएगा तट से, ओडिशा में Red Alert, ट्रेनों का टाइम बदला

चक्रवात अकवन आज दोपहर नरसापुर-पुरी के बीच आंध्र-ओडिशा तट से टकराएगा. हवा 90-100 Kmph, झोंके 110 Kmph तक होंगे. ओडिशा में 13 जिलों में Red Warning है और 6 जिलों में 3 दिन स्कूल बंद हैं. 3 ट्रेनों का टाइम बदला गया है. CM ने कहा सरकार तैयार है. Navy और NDRF तैनात हैं. दक्षिणी ओडिशा से बालासोर तक भारी बारिश की संभावना है.

अपडेटेड Nov 19, 2026 पर 9:35 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अकवन तूफान आज दोपहर तट से टकराएगा, 110 Kmph तक चलेंगी हवाएं, ओडिशा में Red Alert जारी.

भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी से उठा खतरनाक तूफान अकवन अब बिल्कुल तट के करीब पहुंच गया है. IMD ने चेतावनी दी है कि ये गंभीर चक्रवाती तूफान गुरुवार दोपहर तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट से टकरा जाएगा ।

तूफान नरसापुर और पुरी के बीच लैंडफॉल करेगा. उस वक्त हवा की रफ्तार 90-100 Kmph होगी, और झोंके 110 Kmph तक जा सकते हैं ।

ओडिशा में सबसे ज्यादा खतरा

ओडिशा के CM मोहन चरण माझी ने बुधवार को State Control Room में बैठक की. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह तैयार है और हर जिले के कलेक्टर से बात हो चुकी है ।

CM ने कहा, "तूफान की वजह से कई जिलों में भारी बारिश होगी. हवा की रफ्तार औसतन 100 Kmph रहेगी. दक्षिणी ओडिशा और तटीय इलाकों में सबसे ज्यादा असर होगा."


13 जिलों में Red Warning जारी

राज्य सरकार ने 13 जिलों में Red Warning जारी कर दिया है. उनमें मलकानगिरि, कोरापुट, रायगड़ा, कालाहांडी और बालासोर तक के इलाके शामिल हैं ।  इन जिलों में सबसे ज्यादा सावधानी बरतनी होगी ।

साथ ही 6 जिलों में 19 से 21 नवंबर तक सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं, ताकि बच्चों को कोई खतरा न हो ।

ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर

तूफान की वजह से रेलवे ने 3 बड़ी ट्रेनों का टाइम बदल दिया है.East Coast Express (18046) Charlapalli-Shalimar: अब सुबह 08:40 की जगह दोपहर 03:40 बजे चलेगी  Falaknuma Express (12704) Secunderabad-Howrah: अब दोपहर 03:55 की जगह शाम 05:55 बजे चलेगी  SMVT Bengaluru-Muzaffarpur Express (15227): अब रात 00:30 की जगह सुबह 08:30 बजे चलेगी ।

अगर आज आपकी यात्रा है, तो घर से निकलने से पहले PNR और ट्रेन स्टेटस जरूर चेक कर लें।

Navy और NDRF तैनात

भारतीय नौसेना, NDRF और अन्य एजेंसियां तटीय इलाकों में तैनात हैं. मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है. निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है।

प्रशासन के निर्देशों का पालन करें जरूरी दवा, पानी, खाना और टॉर्च तैयार रखेंमोबाइल चार्ज रखें पेड़, बिजली के खंभे और कच्चे घरों से दूर रहें अफवाहों पर भरोसा न करें, सिर्फ IMD की अपडेट देखें ।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।