Get App

बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान 'अकवान' का बड़ा असर! IMD ने इन राज्यों में दिया बेहद भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में भी बदलेगा मौसम

Cyclone Akvan updates: बंगाल की खाड़ी में एक्टिव चक्रवाती तूफान 'अकवान' (Cyclone Akvan) ने रफ्तार पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज 18 नवंबर 2026 को यह गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। इसके 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों के बीच टकराने की आशंका है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 18, 2026 पर 2:46 PM
बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान 'अकवान' का बड़ा असर! IMD ने इन राज्यों में दिया बेहद भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में भी बदलेगा मौसम
Cyclone Akvan updates: चक्रवाती तूफान 'अकवान' के कारण कुछ इलाकों में अत्यंत भारी बारिश होने की भी आशंका है

Cyclone Akvan updates: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'अकवान' गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक यह तूफान लगातार उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और 20 नवंबर की दोपहर तक मछलीपट्टनम और पुरी के बीच उत्तरी आंध्र प्रदेश, यानम और दक्षिणी ओडिशा के तट से टकरा सकता है। इस दौरान तूफान की अधिकतम निरंतर हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंकों के साथ 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। तूफान के असर से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 19 और 20 नवंबर को कुछ जगहों पर अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भी बारिश का पूर्वानुमान है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 21 और 22 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार में भी 21 और 22 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

IMD ने समुद्र में तेज हवाओं और ऊंची लहरों को देखते हुए मछुआरों को बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाकों में तूफान के लैंडफॉल के दौरान समुद्री जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका भी जताई गई है।

गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला अकवान, 20 नवंबर को तट से टकराने का अनुमान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें