Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में तेजी से ताकतवर हो रहा तूफान! कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी से बिहार तक ऐसा मौसम

Cyclone Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक यह मौसमी सिस्टम 16 नवंबर की शाम तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके बाद 17 नवंबर की शाम तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है। IMD का अनुमान है कि यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 19 नवंबर की रात आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पहुंच सकता है

अपडेटेड Nov 16, 2026 पर 3:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Cyclone Alert: 17 नवंबर की शाम तक डिप्रेशन के गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र तेजी से ताकतवर हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक यह मौसमी सिस्टम 16 नवंबर की शाम तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके बाद 17 नवंबर की शाम तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 19 नवंबर की रात आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पहुंच सकता है। इस मौसमी सिस्टम का असर दक्षिण भारत के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है।

आंध्र प्रदेश और यनम में 19 और 20 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 18 और 19 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। तेलंगाना में भी 20 नवंबर को बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

दूसरी ओर उत्तर भारत में ठंड के साथ कोहरे का असर बढ़ने की संभावना है। दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में 17 से 20 नवंबर तक घना कोहरा छा सकता है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में 16 से 18 नवंबर तक घने कोहरे की चेतावनी है। 16 नवंबर को दोनों क्षेत्रों में बहुत घना कोहरा रहने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने 16 नवंबर को दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की भी संभावना जताई है।


बंगाल की खाड़ी में कैसे ताकतवर हो रहा है चक्रवाती तूफान?

IMD के मुताबिक दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन रविवार को और मजबूत होकर गहरे दबाव के क्षेत्र यानी डीप डिप्रेशन में बदल गया। यह 15 नवंबर की रात इसी क्षेत्र के ऊपर केंद्रित था। सोमवार की सुबह यह दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ था। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके 16 नवंबर की शाम दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों में चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद 17 नवंबर की शाम तक यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान बन सकता है।

इसके बाद भी सिस्टम के और ताकतवर होने का अनुमान है। IMD के मुताबिक यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 19 नवंबर की रात आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पहुंच सकता है।

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रहे इस तूफान का सबसे ज्यादा असर दक्षिण भारत के तटीय और आसपास के इलाकों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना के लिए अलग-अलग तारीखों पर बारिश की चेतावनी जारी की है।

  • आंध्र प्रदेश और यनम: यहां 16 से 18 नवंबर और फिर 21 नवंबर को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 19 और 20 नवंबर को कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 18 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • 19 और 20 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कुछ जगहों पर अत्यंत भारी बारिश का भी पूर्वानुमान है। 19 और 20 नवंबर को गरज-चमक, बिजली गिरने और 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।
  • रायलसीमा: यहां 16 से 18 नवंबर और 21 से 22 नवंबर के दौरान कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 19 और 20 नवंबर को कई जगहों पर बारिश का अनुमान है। 19 और 20 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 16 और 17 नवंबर को तेज झोंकों वाली हवाएं चल सकती हैं जबकि 19 और 20 नवंबर को गरज-चमक और 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट है।
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल: इन इलाकों में 16 से 22 नवंबर तक अलग-अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 17 नवंबर और 20 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं 18 और 19 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
  • 17 और 18 नवंबर को 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं जिनके झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। 19 नवंबर को गरज के साथ तेज बौछारें पड़ने और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। हवा के झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।
  • तेलंगाना: यहां 19 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 20 से 22 नवंबर के दौरान कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। 20 नवंबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश और 21 नवंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
  • केरल और माहे: 16 से 22 नवंबर के दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
  • कर्नाटक और लक्षद्वीप: तटीय कर्नाटक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 20 से 22 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप में 22 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है।

ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी बदलेगा मौसम

चक्रवाती सिस्टम के असर से पूर्वी भारत के कई राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए अलग-अलग तारीखों पर बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है।

  • ओडिशा: राज्य में 18 नवंबर को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 19 से 22 नवंबर के दौरान कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। 18 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। जबकि 19 से 21 नवंबर के बीच कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। 18 नवंबर को गरज-चमक और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं जिनके झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।
  • 19 और 20 नवंबर को गरज के साथ तेज बौछारें पड़ने और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा के झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। 21 नवंबर को भी कुछ जगहों पर गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है।
  • झारखंड: यहां 19 नवंबर और फिर 22 नवंबर को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 20 और 21 नवंबर को कई जगहों पर बारिश का अनुमान है। इसी दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
  • पश्चिम बंगाल: राज्य के कुछ हिस्से में 18 और 19 नवंबर फिर 21 और 22 नवंबर को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 20 नवंबर को कई जगहों पर बारिश का अनुमान है। 19 और 20 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: यहां 16 और 17 नवंबर को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। 18 से 22 नवंबर के दौरान कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान है। 16 नवंबर को गरज-चमक और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 17 से 22 नवंबर के दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और इनके झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

बिहार में 20 से 22 नवंबर तक बारिश का अनुमान

बिहार में भी मौसम बदलने की संभावना है। IMD के मुताबिक 20 से 22 नवंबर के दौरान राज्य के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि इस बुलेटिन में बिहार के लिए भारी या बहुत भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कब होगी बारिश?

मध्य भारत के राज्यों में भी नवंबर के तीसरे सप्ताह के दौरान बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं:-

  • छत्तीसगढ़: यहां 18 से 22 नवंबर तक कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। 20 और 21 नवंबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश: 20 से 22 नवंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 21 नवंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
  • पश्चिमी मध्य प्रदेश: यहां 21 और 22 नवंबर को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • विदर्भ: इस क्षेत्र में 19 से 21 नवंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है। 21 नवंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR, यूपी, पंजाब और हरियाणा में बारिश के साथ कोहरे का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत में 16 नवंबर को कई राज्यों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और उत्तराखंड में 16 नवंबर को कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 16 नवंबर को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

बारिश के साथ-साथ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कोहरे का असर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 17 से 20 नवंबर तक घना कोहरा छाने की आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में 16 से 18 नवंबर तक घना कोहरा छा सकता है। 16 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा रहने की चेतावनी है।

यूपी और ओडिशा में पहले ही दर्ज हुआ बहुत घना कोहरा

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया। इन इलाकों में दृश्यता यानी विजिबिलिटी 200 मीटर से कम रही। ओडिशा में भुवनेश्वर-कटक, अंगुल, बारीपदा, सुंदरगढ़, बोलांगीर, टिटलागढ़, कोरापुट, फूलबनी, छत्रपुर, रायगड़ा, बौध, मलकानगिरी, सोनपुर और पारलाखेमुंडी में दृश्यता 200 मीटर से कम दर्ज की गई। राउरकेला में दृश्यता 50 मीटर रही। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली में भी दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। यानी इन इलाकों में सुबह के समय कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम रही।

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी बारिश और गरज-चमक का अनुमान

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के लिए भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश में 16 नवंबर और फिर 21 से 22 नवंबर के दौरान कई जगहों पर बारिश हो सकती है। 17 और 18 नवंबर और 20 नवंबर को कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान है। 16 नवंबर को यहां कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। असम और मेघालय में 16 से 22 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन दोनों राज्यों में 18 और 19 नवंबर को कहीं-कहीं गरज-चमक और बिजली गिरने का भी अनुमान है ।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 से 18 नवंबर, 22 नवंबर को बारिश हो सकती है। 19 से 21 नवंबर के दौरान इन राज्यों में कई जगहों पर बारिश का अनुमान है। 18 से 20 नवंबर के बीच गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। इन राज्यों में 19 और 20 नवंबर को कुछ जगहों भारी बारिश भी हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 और 17 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी में 145 kmph तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

चक्रवाती सिस्टम के मजबूत होने के साथ बंगाल की खाड़ी के अलग-अलग हिस्सों में हवा की रफ्तार भी बढ़ने का अनुमान है। IMD ने दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के लिए अलग-अलग चेतावनियां जारी की हैं:-

  • दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी: यहां 16 नवंबर को हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। 16 नवंबर की सुबह से हवा की रफ्तार बढ़कर 55-65 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।
  • 16 नवंबर की दोपहर से 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद अगले 24 घंटों तक हवा की रफ्तार 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।
  • दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी: यहां 16 नवंबर की सुबह से हवा की रफ्तार 55-65 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। 16 नवंबर की दोपहर से 65-75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और झोंके 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।
  • 17 नवंबर की सुबह से हवा की रफ्तार 85-95 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 105 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकते हैं। 18 नवंबर की सुबह से अगले 12 घंटों के दौरान हवा की रफ्तार 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।
  • पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी: यहां 16 नवंबर को 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और झोंके 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। 16 नवंबर की शाम से हवा की रफ्तार बढ़कर 60-80 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकते हैं। 17 नवंबर की सुबह से हवा की रफ्तार 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।
  • 18 नवंबर की सुबह से हवा की रफ्तार 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकते हैं। 19 नवंबर की सुबह से अगले 24 घंटों के दौरान हवा की रफ्तार 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।
  • पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी: यहां 16 नवंबर को हवा की रफ्तार 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकते हैं। 16 नवंबर की शाम से हवा की रफ्तार बढ़कर 60-80 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकते हैं। 18 से 19 नवंबर के दौरान हवा की रफ्तार 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।
  • उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी: यहां 18 नवंबर की रात से 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 19 नवंबर की सुबह से 20 नवंबर की सुबह तक हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा के तट पर तेज हवाओं की चेतावनी

समुद्र के अलावा तटीय इलाकों के लिए भी हवा की रफ्तार को लेकर चेतावनी जारी की गई है:-

  • उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट: 18 नवंबर तक 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। 19 नवंबर को हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकते हैं।
  • आंध्र प्रदेश और यनम के तट: 17 नवंबर तक 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक के झोंके चल सकते हैं।
  • इसके बाद हवा की रफ्तार बढ़कर 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। यह स्थिति 19 नवंबर की सुबह तक रहने का अनुमान है। 19 नवंबर की रात से 20 नवंबर की दोपहर तक हवा की रफ्तार 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।
  • ओडिशा तट: 18 नवंबर को हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकते हैं। 19 नवंबर से 20 नवंबर की सुबह तक हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।
  • अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के आसपास: 17 नवंबर तक 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

समुद्र की स्थिति भी होगी खराब, कई इलाकों में बहुत ऊंची लहरों का खतरा

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में समुद्र की स्थिति खराब होने की चेतावनी दी है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में 16 नवंबर तक समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रह सकती है। 17 और 18 नवंबर को यह बहुत खराब से ऊंची लहरों वाली हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 16 नवंबर को समुद्र की स्थिति बहुत खराब से ऊंची लहरों वाली और 17 से 19 नवंबर के बीच ऊंची से बहुत ऊंची लहरों वाली रहने का अनुमान है।

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 16 नवंबर को समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रह सकती है। 17 और 18 नवंबर को इसमें और गिरावट आने की संभावना है और समुद्र की स्थिति ऊंची से बहुत ऊंची लहरों वाली हो सकती है। 19 नवंबर से अगले 24 घंटों तक समुद्र की स्थिति बहुत ऊंची से अत्यंत गंभीर हो सकती है। पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में 16 नवंबर को समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहने का अनुमान है। 16 नवंबर की शाम से 19 नवंबर तक यह ऊंची से बहुत ऊंची लहरों वाली हो सकती है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 19 नवंबर को समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहने की आशंका है।

तटीय क्षेत्रों में भी समुद्र की स्थिति को लेकर चेतावनी है। उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट के पास 18 नवंबर तक समुद्र खराब से बहुत खराब रह सकता है। आंध्र प्रदेश और यनम के तट के पास 17 नवंबर तक समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहने का अनुमान है। इसके बाद 19 नवंबर की सुबह तक समुद्र ऊंची से बहुत ऊंची लहरों वाला हो सकता है। 19 नवंबर की शाम से 20 नवंबर की सुबह तक यहां समुद्र की स्थिति अत्यंत गंभीर होने की आशंका है।

ओडिशा तट के पास 18 नवंबर से 20 नवंबर की सुबह तक समुद्र खराब से बहुत खराब रह सकता है। वहीं, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के आसपास 17 नवंबर तक समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहने का अनुमान है।

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

समुद्र में तेज हवाओं और ऊंची लहरों की आशंका को देखते हुए IMD ने मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा दबाव अगले कुछ दिनों में और ताकतवर हो सकता है। इसका असर दक्षिण भारत के तटीय राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और समुद्र की खराब स्थिति के रूप में दिखने की आशंका है। वहीं, पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर चल सकता है। उत्तर भारत में फिलहाल बारिश के साथ घने कोहरे की चुनौती बनी हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।