Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र तेजी से ताकतवर हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक यह मौसमी सिस्टम 16 नवंबर की शाम तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके बाद 17 नवंबर की शाम तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 19 नवंबर की रात आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पहुंच सकता है। इस मौसमी सिस्टम का असर दक्षिण भारत के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है।
