बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान आने का खतरा बढ़ गया है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां बना कम दबाव का क्षेत्र तेजी से ताकतवर हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि यह 16 नवंबर की शाम तक चक्रवाती तूफान और 17 नवंबर तक गंभीर चक्रवाती तूफान बन सकता है।
