Get App

Cyclone Arnab Alert: कल का मौसम 28 अक्टूबर! इन इलाकों में प्रचंड असर डालेगा चक्रवात 'अर्नब', दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार, महाराष्ट्र तक ऐसा रहेगा मौसम

Cyclone Arnab Alert October 28: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया कि चक्रवात मंगलवार सुबह 11:30 बजे बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से लगभग 170 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में था। इसके शाम तक पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ने और बुधवार 28 अक्तूबर की सुबह तक बापटला तथा विशाखापत्तनम के बीच यानम के पास तट पार करने की संभावना है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 27, 2026 पर 6:20 PM
Cyclone Arnab Alert: कल का मौसम 28 अक्टूबर! इन इलाकों में प्रचंड असर डालेगा चक्रवात 'अर्नब', दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार, महाराष्ट्र तक ऐसा रहेगा मौसम
Cyclone Arnab Alert October 28: चक्रवात 'अर्नब' की वजह 28 अक्टूबर को दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार बारिश का अलर्ट है

Cyclonic Storm Arnab Impact: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' अब पूरे उफान पर है। इसका सीधा असर बुधवार 28 अक्टूबर को देश के बड़े हिस्से में देखने को मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा मौसम बुलेटिन के मुताबिक, 28 अक्टूबर को चक्रवात 'अर्नब'  के असर से तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अत्यंत भारी बारिश और तबाही मचाने वाली तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इस चक्रवात और दूसरी मौसमी प्रणालियों के असर की वजह से दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश होगी।

आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी तबाही की आशंक

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 अक्टूबर को छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात 'अर्नब'  का सबसे प्रचंड असर रहेगा। इन तीनों राज्यों के अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार बारिश के साथ बेहद भारी वर्षा होने की पूरी आशंका है। इसके साथ ही तेलंगाना और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आंतरिक एवं तटीय इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं यानी थंडरस्क्वाल चलेंगी। इनके झोंके 80 किमी/घंटे तक पहुंच सकते हैं। वहीं, झारखंड और तेलंगाना के इलाकों में 50 से 60 किमी/घंटे की गति से प्रचंड हवाएं चलने का अनुमान है।

दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार और महाराष्ट्र में मौसम का हाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें