Get App

Cyclone Arnab Alert: कल सुबह यानम के पास टकराएगा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', छत्तीसगढ़ और यूपी तक दिखेगा असर, जानिए अपने राज्य का हाल

Cyclone Arnab alert Updates: मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में उठे भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट पर बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यानम के पास पहुंचने का अनुमान जताया है। तूफान के तट से टकराने के दौरान 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और पवन के झोंकों की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 27, 2026 पर 2:32 PM
Cyclone Arnab Alert: कल सुबह यानम के पास टकराएगा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', छत्तीसगढ़ और यूपी तक दिखेगा असर, जानिए अपने राज्य का हाल
Cyclone Arnab alert Updates: चक्रवात 'अर्नब' के प्रभाव से कई राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान है

Cyclone Arnab Alert: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'अर्नब' अब विकराल और विनाशकारी रूप ले है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 27 अक्टूबर को जारी बुलेटिन के मुताबिक यह अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल चुका है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चक्रवात 'अर्नब' 28 अक्टूबर की दोपहर से पहले आंध्र प्रदेश के बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यानम (पुडुचेरी) के बेहद करीब से 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और 150 किमी/घंटे की रफ्तार वाले तूफानी झोंकों के साथ तट को पार करेगा। इस तूफान का सीधा असर तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर तो पड़ेगा ही। साथ ही उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भी भारी से बहुत भारी बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिलेगी।

आइए जानते हैं चक्रवात अर्णब और दूसरी मौसमी प्रणालियों की वजह से आपके राज्य में मौसम का कैसा हाल रहेगा:-

तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और तेलंगाना में 'रेड अलर्ट'

तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में 27 और 28 अक्टूबर को कई जगहों पर बेहद भारी बारिश दर्ज की जाएगी। अनाकापल्ली, विशाखापत्तनम, काकीनाडा, पूर्वी एवं पश्चिमी गोदावरी, कोणसीमा, कृष्णा और बापटला जिलों में 28 अक्टूबर की सुबह हवा की रफ्तार 125-135 किमी/घंटे (झोंके 150 किमी/घंटे) रहेगी। 29 अक्टूबर को भी यहां भारी बारिश जारी रहेगी। पड़ोसी राज्य तेलंगाना में 28 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश होगी। इस दौरान 50 से 60 किमी/घंटे (झोंके 70 किमी/घंटे) की गति से चलने वाली तूफानी हवाएं तबाही मचा सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें