UP Weather Update: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है।आईएमडी ने यूपी के कई हिस्सों में 28 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट तो वहीं 29 और 30 अक्टूबर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच मौसम बदल सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने के साथ बिजली चमकने और गरज-चमक की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश और हवाओं के कारण लोगों को मौसम में बदलाव महसूस होगा। इस दौरान प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
