Get App

Cyclone Arnab threat: ओडिशा-आंध्र तट से टकराया 'अर्नब' तूफान! इन राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, पुरी में बरसात शुरू

Cyclone Arnab threat: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि 'अर्नब' तूफान के कारण ओडिशा में हो रही बारिश की तीव्रता बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में कोरापुट जिले के सेमिलीगुडा में सबसे अधिक 230 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बंगाल की खाड़ी में बना एक बड़ा डिप्रेशन कलिंगपट्टनम और विशाखापत्तनम-गोपालपुर के बीच तट से टकराया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 24, 2026 पर 9:12 AM
Cyclone Arnab threat: ओडिशा-आंध्र तट से टकराया 'अर्नब' तूफान! इन राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, पुरी में बरसात शुरू
Cyclone Arnab threat: ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों से 'अर्नब' तूफान के टकराने की खबर है

Cyclone Arnab threat: बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट के बेहद करीब पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, यह सिस्टम 23 सितंबर की रात विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच, कलिंगपट्टनम के दक्षिण-पश्चिम के करीब तट पार करने की स्थिति में पहुंच गया था। इसके प्रभाव से ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाओं और समुद्र में बेहद खराब परिस्थितियों का खतरा बना हुआ है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों से 'अर्नब' तूफान के टकराने की खबर है। IMD ने बताया कि 'अर्नब' तूफान के कारण ओडिशा में हो रही बारिश की तीव्रता बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में कोरापुट जिले के सेमिलीगुडा में सबसे अधिक 230 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पुरी में कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है।

तट के बेहद करीब पहुंचा डीप डिप्रेशन

IMD के बुलेटिन के अनुसार, डीप डिप्रेशन उत्तर आंध्र प्रदेश के तट के पास कलिंगपट्टनम से करीब 30 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम, विशाखापत्तनम से करीब 90 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व और गोपालपुर से करीब 160 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था। वेदर सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रही थी। अगले कुछ घंटों में विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट को पार करने की संभावना जताई गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें