बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘अरनब’ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके अगले कुछ घंटों में और ताकतवर होने की आशंका है। इसकी वजह से देश के कई हिस्सों में मौसम खराब होने वाला है। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ पिछले छह घंटों के दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, ये तूफान 26 अक्टूबर की शाम तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके बाद 27 अक्टूबर को इसके अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है। तूफान 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यनम के तट से टकरा सकता है।
