Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान 'अर्नब' ने अब विकराल रूप ले लिया है। इसके कारण अगले 24 घंटे के दौरान भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा में मौसम के विशेष रूप से खराब रहने की चेतावनी दी है। आंध्र तट के करीब पहुंचने से पहले इस तूफान के 'बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान' (very severe cyclonic storm) में बदलने की आशंका है। IMD के ताजा बुलेटिन के अनुसार, सोमवार 26 अक्टूबर को 'अर्नब' पूर्वी-मध्य और उससे सटे पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौजूद था।
