Cyclone Murasu का कहर: चेन्नई और तिरुवल्लुर में स्कूल-कॉलेज बंद, भारी बारिश का जारी अलर्ट!

Cyclone Murasu in Tamil Nadu: IMD ने चेन्नई और तिरुवल्लुर में 2 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके चलते स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है।

अपडेटेड Nov 02, 2026 पर 11:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चक्रवात 'मुरसु' के चलते तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, वहीं चेन्नई और तिरुवल्लुर में 2 नवंबर को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

Cyclone Murasu: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेन्नई और तिरुवल्लुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात 'मुरसु' के कारण तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को इन इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, रानीपेट, वेल्लोर और नीलगिरी में भी बारिश होने की संभावना है। खराब मौसम और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए चेन्नई और तिरुवल्लुर में 2 नवंबर को स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है।

प्रशासन ने क्यों लिया स्कूल बंद करने का फैसला?


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई की जिला कलेक्टर एस. मालथी हेलेन और तिरुवल्लुर की जिला कलेक्टर एस. कविता ने रविवार को छुट्टी का ऐलान किया। यह फैसला भारी बारिश की चेतावनी और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। दोनों जिलों में छुट्टी सिर्फ 2 नवंबर के लिए घोषित की गई है।

चेन्नई और तिरुवल्लुर में फिलहाल सिर्फ 2 नवंबर की छुट्टी घोषित की गई है। 3 नवंबर को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे या नहीं, इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं आया है। छात्रों और अभिभावकों को आगे की जानकारी के लिए जिला प्रशासन और अपने स्कूल-कॉलेज के अपडेट देखते रहने चाहिए।

अभी कहां पहुंचा चक्रवात मुरसु?

IMD के मुताबिक, चक्रवात मुरसु बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम हिस्से में गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके 2 नवंबर की देर रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच नेल्लोर और नरसापुर के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है।

तट से टकराते समय तूफान की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। तेज झोंकों के साथ हवा की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।