Get App

Cyclone Murasu का कहर: चेन्नई और तिरुवल्लुर में स्कूल-कॉलेज बंद, भारी बारिश का जारी अलर्ट!

Cyclone Murasu in Tamil Nadu: IMD ने चेन्नई और तिरुवल्लुर में 2 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके चलते स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 11:36 AM
Cyclone Murasu का कहर: चेन्नई और तिरुवल्लुर में स्कूल-कॉलेज बंद, भारी बारिश का जारी अलर्ट!
चक्रवात 'मुरसु' के चलते तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, वहीं चेन्नई और तिरुवल्लुर में 2 नवंबर को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

Cyclone Murasu: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेन्नई और तिरुवल्लुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात 'मुरसु' के कारण तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को इन इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, रानीपेट, वेल्लोर और नीलगिरी में भी बारिश होने की संभावना है। खराब मौसम और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए चेन्नई और तिरुवल्लुर में 2 नवंबर को स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है।

प्रशासन ने क्यों लिया स्कूल बंद करने का फैसला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई की जिला कलेक्टर एस. मालथी हेलेन और तिरुवल्लुर की जिला कलेक्टर एस. कविता ने रविवार को छुट्टी का ऐलान किया। यह फैसला भारी बारिश की चेतावनी और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। दोनों जिलों में छुट्टी सिर्फ 2 नवंबर के लिए घोषित की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें