Get App

दरभंगा एयरपोर्ट पर खुलेगा पायलट ट्रेनिंग सेंटर, रक्षा मंत्रालय से मिली हरी झंडी, 90 एकड़ में होगा एयरपोर्ट का विस्तार

दरभंगा एयरपोर्ट पर कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग सेंटर खोलने को रक्षा मंत्रालय और एयर मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। इससे मिथिला और उत्तर बिहार के युवाओं को अपने इलाके में ही पायलट बनने की ट्रेनिंग मिल सकेगी। एयरपोर्ट के विस्तार की भी तैयारी चल रही है, जिससे सुविधाएं और रोजगार के मौके बढ़ सकते हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 3:51 PM
दरभंगा एयरपोर्ट पर खुलेगा पायलट ट्रेनिंग सेंटर, रक्षा मंत्रालय से मिली हरी झंडी, 90 एकड़ में होगा एयरपोर्ट का विस्तार
दरभंगा एयरपोर्ट पर पायलट ट्रेनिंग सेंटर खोलने को रक्षा मंत्रालय की मंजूरी, मिथिला के युवाओं को मिलेगा अपने ही इलाके में ट्रेनिंग का मौका।

उत्तर प्रदेश: बिहार के दरभंगा और आसपास के इलाकों के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब पायलट बनने का सपना देखने वाले छात्रों को ट्रेनिंग के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग सेंटर खोलने का रास्ता साफ हो गया है।

लोकल 18 के रिपोर्टर अभिनव कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सेंटर के लिए रक्षा मंत्रालय और एयर मुख्यालय से जरूरी NOC मिल गई है। इससे मिथिला और उत्तर बिहार के युवाओं को अपने ही इलाके में रहकर विमानन क्षेत्र में करियर बनाने का मौका मिल सकेगा। साथ ही, दरभंगा को एविएशन (Aviation) के क्षेत्र में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें