Assam Assembly Polls: असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर हुआ है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने आज औपचारिक रूप से बीजेपी का दामन थाम लिया। बोरदोलोई ने महज एक दिन पहले ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था।
