Get App

Delhi Accident: दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर! नशे में धुत शख्स ने फूड डिलीवरी एजेंट को कुचला, मौके पर ही मौत

Delhi Accident: दिल्ली के सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन ट्रैफिक चौराहे के पास नशे में धुत एक 27 साल के शख्स ने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर मार दी। उसे एक क्विक कॉमर्स ऐप का 25 साल का डिलीवरी एजेंट चला रहा था। इस टक्कर में उस युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित के परिवार ने आरोप लगाया कि वह कई मीटर तक कार के नीचे घसीटा गया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 22, 2026 पर 10:09 AM
Delhi Accident: दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर! नशे में धुत शख्स ने फूड डिलीवरी एजेंट को कुचला, मौके पर ही मौत
Delhi Accident: दिल्ली के सुभाष नगर में नशे में धुत ड्राइवर ने एक डिलीवरी एजेंट के स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई

Delhi Accident: दिल्ली पुलिस ने बताया कि शनिवार (21 फरवरी) को तड़के सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन ट्रैफिक चौराहे के पास नशे में धुत एक 27 साल के शख्स ने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर मार दी। उसे क्विक कॉमर्स ऐप का 25 साल का डिलीवरी एजेंट चला रहा था। इस टक्कर में उस युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित के परिवार ने आरोप लगाया कि वह कई मीटर तक कार के नीचे घसीटा गया। इसके बाद कार एक मेटल के खंभे और ड्रेन कवर से टकराकर रुक गई।

शनिवार तड़के करीब 3.20 बजे हुई टक्कर के बाद राहगीरों ने कार ड्राइवर और उसके दोस्त को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि उनकी हुंडई वरना कार बुरी तरह डैमेज हो गई। फिर वे अपनी कार छोड़कर मौके से भागने की कोशिश करने लगे।

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (वेस्ट) शरद भास्कर दराडे ने कहा, "हमने 27 साल के मोहित कुमार को गिरफ्तार किया है, जो शराब पीकर कार चला रहा था। नजफगढ़ का रहने वाला कुमार दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में कॉन्ट्रैक्टर का काम करता है। केस दर्ज कर लिया गया है।"

उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक पीड़ित को हॉस्पिटल ले जाया जा चुका था। दराडे ने कहा, "डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित की पहचान वेस्ट दिल्ली के रघुबीर नगर के रहने वाले 25 साल के हेम शंकर के रूप में हुई। वह जेप्टो (Zepto) में काम करता था। जब यह हादसा हुआ तो वह एक ऑर्डर देने जा रहा था। चश्मदीदों ने हमें बताया कि वेरना कार ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मारी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें