Get App

Delhi-NCR Pollution: दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 22 इलाकों में AQI 400 पार; GRAP-3 लागू

Delhi-NCR Pollution: देश की राजधानी में प्रदूषण का स्तर काफी खतरनाक है। राजधानी के 22 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 के पार दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। प्रदूषण को कम करने के लिए GRAP-3 की पाबंदियां लागू की गई हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 07, 2026 पर 12:53 PM
Delhi-NCR Pollution: दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 22 इलाकों में AQI 400 पार; GRAP-3 लागू
दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक हो गया है। शनिवार को शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 366 दर्ज किया गया। शनिवार को दिल्ली में हवा की हालत काफी खराब रही। शहर का औसत AQI 366 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब स्तर पर है। प्रदूषण को कम करने के लिए GRAP-3 की पाबंदियां लागू की गई हैं, लेकिन इसके बावजूद हवा की गुणवत्ता में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। दिल्ली के लोगों को अभी भी जहरीली हवा से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। आइए जानते हैं कहां पर हैं कितना प्रदूषण

400 पार पहुंचा AQI

देश की राजधानी में प्रदूषण का स्तर काफी खतरनाक है। राजधानी के 22 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 के पार दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। सबसे ज्यादा प्रदूषण IIT इलाके में रहा, जहां AQI 442 तक पहुंच गया। वहीं पंजाबी बाग में 433, विवेक विहार में 427, जहांगीरपुरी में 421 और रोहिणी में 418 रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के बवाना में AQI 411, DTU में 408, नरेला में 408 और अलीपुर में 402 दर्ज किया गया। इन इलाकों में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। इन आंकड़ों से साफ है कि दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को जहरीली हवा में सांस लेनी पड़ रही है।

वहीं, दिल्ली से सटे NCR के शहरों में भी प्रदूषण का असर देखने को मिला। नोएडा में AQI 284 और गाजियाबाद में 286 रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 355 और फरीदाबाद में 347 रहा। यानी NCR के कई शहरों में भी लोगों को खराब हवा के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें