नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार सुबह हवा में थोड़ा सुधार देखने को मिला, लेकिन कई इलाकों में अब भी प्रदूषण देखा जा सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार 26 अक्टूबर सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत AQI 164 रहा, जो ‘मध्यम’ कैटेगरी में आता है। हालांकि जहांगीरपुरी समेत 5 जगहों पर हवा अब भी ‘खराब’ रही।
