Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में इस साल दिवाली के मौके पर वायु प्रदूषण ने पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर बैन के बावजूद दिवाली के दिन जमकर आतिशबाजी हुई, जिसका असर अगले दिन भी हवा की गुणवत्ता पर साफ दिखाई दिया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार 8 नवंबर को दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 376 दर्ज किया गया। यह पिछले पांच वर्षों में दिवाली के दिन दर्ज किया गया सबसे खराब स्तर है।
