दिवाली आने में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं, लेकिन दिल्ली की हवा अभी से खराब होने लगी है। शुक्रवार सुबह राजधानी में धुंध और धुएं की मोटी परत छाई रही। दिल्ली का औसत AQI 391 दर्ज किया गया, जो गंभीर स्तर के काफी करीब है। पराली जलाने और दिवाली पर पटाखों के धुएं से आने वाले दिनों में प्रदूषण और बढ़ सकता है।
