नई दिल्ली। रविवार को दिल्ली की हवा की क्वालिटी खराब रही और शहर का AQI 187 दर्ज किया गया। यह पिछले 83 दिनों में सबसे ज्यादा लेवल रहा। 16 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा खराब कैटेगरी में मिली, जबकि मुंडका में सबसे ज्यादा 273 AQI दर्ज हुआ। इससे पहले 13 जुलाई को दिल्ली का AQI 246 पहुंचा था।
'समीर' ऐप के मुताबिक, दिल्ली के 16 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा की क्वालिटी खराब रही। मुंडका के बाद नरेला में 257 AQI दर्ज किया गया। वहीं 26 स्टेशनों पर हवा की क्वालिटी मॉडरेट रही और बुराड़ी में हवा संतोषजनक कैटेगरी में दर्ज हुई।
खराब कैटेगरी वाले स्टेशन: 16
मॉडरेट कैटेगरी वाले स्टेशन: 26
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक AQI को 6 कैटेगरी में बांटा गया है। 0-50 अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मॉडरेट, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर माना जाता है। रविवार का 187 AQI मॉडरेट कैटेगरी में रहा, लेकिन कई इलाकों में हवा खराब स्तर तक पहुंच गई।
दिल्ली में हवा के साथ टेम्परेचर भी सामान्य से ऊपर रहा। शहर का मैक्सिमम टेम्परेचर 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा था। मिनिमम टेम्परेचर 24.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा है।
वहीं सफदरजंग में सबसे ज्यादा मैक्सिमम टेम्परेचर 24.1 डिग्री दर्ज हुआ। लोदी रोड में 23.2, अयानगर में 22.8, पालम में 22.4 और रिज में 21 डिग्री सेल्सियस मिनिमम टेम्परेचर रहा।
इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट के आंकड़ों के मुताबिक, 15 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पराली जलाने की 203 घटनाएं दर्ज हुईं। 3 अक्टूबर को पंजाब में 1, उत्तर प्रदेश में 12 और मध्य प्रदेश में 15 घटनाएं सामने आईं। दिल्ली में इस दौरान 19 सितंबर को पराली जलाने की सिर्फ एक घटना दर्ज हुई।
रविवार शाम 5.30 बजे दिल्ली में हवा में नमी 51 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी में आसमान साफ रहने का अनुमान है। मैक्सिमम टेम्परेचर करीब 36 डिग्री और मिनिमम टेम्परेचर करीब 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।