नई दिल्ली। रविवार को दिल्ली की हवा की क्वालिटी खराब रही और शहर का AQI 187 दर्ज किया गया। यह पिछले 83 दिनों में सबसे ज्यादा लेवल रहा। 16 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा खराब कैटेगरी में मिली, जबकि मुंडका में सबसे ज्यादा 273 AQI दर्ज हुआ। इससे पहले 13 जुलाई को दिल्ली का AQI 246 पहुंचा था।
