Get App

Delhi AQI Today: दिल्ली में दिवाली के अगले दिन जहरीली हुई हवा, कई इलाकों में AQI 400 के पार; स्मॉग से ढकी राजधानी

Delhi AQI Today: सोमवार (9 नवंबर) सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली घने स्मॉग की चादर में लिपटी रही। दिवाली के अगले दिन दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी और खराब हो गई है। सुबह के समय धुंध के कारण विजिबिलिटी कम हो गई। कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' (Severe) कैटेगरी में पहुंच गया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 09, 2026 पर 7:43 AM
Delhi AQI Today: दिल्ली में दिवाली के अगले दिन जहरीली हुई हवा, कई इलाकों में AQI 400 के पार; स्मॉग से ढकी राजधानी
Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते दिवाली के अगले दिन वायु प्रदूषण से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं

Delhi AQI Today: दिवाली के अगले ही दिन यानी सोमवार (9 नवंबर) को सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा बेहद जहरीली हो गई। राजधानी के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर गंभीर टैगेगरी (Severe) में पहुंच गया। सुबह-सुबह दिल्ली के आसमान में धुंध की मोटी चादर छाई रही, जिससे विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, कुछ इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया।

CPCB के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 4:20 बजे ITO का AQI 406 दर्ज किया गया, जो गंभीर कैटेगरी में आता है। वहीं, इंद्रलोक इलाके में भी घना स्मॉग छाया रहा और लोगों को कम विजिबिलिटी का सामना करना पड़ा। राजधानी के दूसरे इलाकों में भी एयर क्वालिटी बेहद खराब बनी रही। रात करीब 1:30 बजे राजीव चौक का AQI 381 दर्ज किया गया। जबकि सुबह करीब 4 बजे साउथ एक्सटेंशन में यह 360 रहा।

दिवाली के बाद और बिगड़ी हवा

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर दिवाली के बाद और बढ़ गया है। पटाखों से निकलने वाले धुएं और पहले से मौजूद प्रदूषण ने हवा की गुणवत्ता को और खराब कर दिया। रविवार 8 नवंबर को दिल्ली का औसत AQI 376 दर्ज किया गया। जबकि इससे एक दिन पहले यह 369 था। यानी दिवाली के दिन प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें