Get App

Delhi Cloud Seeding: दिल्ली की हवा साफ करने के लिए क्या कराई जाने वाली है कृत्रिम बारिश? प्लान का लेकर अब ये पता चला

दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराने की संभावना पर IIT कानपुर अध्ययन कर रहा है। विमान तैयार है, लेकिन अंतिम फैसला वातावरण में पर्याप्त नमी की पुष्टि के बाद होगा। जानिए दिल्ली का AQI और किन इलाकों में हवा बेहद खराब है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 11, 2026 पर 3:36 PM
Delhi Cloud Seeding: दिल्ली की हवा साफ करने के लिए क्या कराई जाने वाली है कृत्रिम बारिश? प्लान का लेकर अब ये पता चला

दिल्ली में वायु प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए एक बार फिर कृत्रिम बारिश यानी क्लाउड सीडिंग कराने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर इस बात का अध्ययन कर रहा है कि दिल्ली के आसमान में कृत्रिम बारिश कराने के लिए वातावरण में पर्याप्त नमी मौजूद है या नहीं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपनी रिपोर्ट में संस्थान के सूत्रों के हवाले से बताया है कि अनुकूल नमी की स्थिति की पुष्टि होने के बाद ही इस ऑपरेशन को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि क्लाउड सीडिंग ऑपरेशन के लिए विमान तैयार है और यह दिल्ली से ही उड़ान भरेगा। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि कृत्रिम बारिश कराई जाएगी या नहीं। इसके लिए सबसे पहले वातावरण में नमी की उपलब्धता का आकलन किया जा रहा है।

दिल्ली का औसत AQI 299, राहत के बावजूद कई इलाकों में हवा बेहद खराब

इस बीच बुधवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार देखने को मिला। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक 11 नवंबर को सुबह 7 बजे राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 299 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब बना हुआ है। CPCB के निगरानी केंद्रों के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी के कई स्थानों पर AQI ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

दिल्ली में सबसे अधिक AQI छावला में 396 दर्ज किया गया। इसके बाद चांदनी चौक में 379, DTU और IIT दिल्ली में 375-375, नॉर्थ कैंपस में 374 और ITO में 367 AQI रिकॉर्ड किया गया। अन्य इलाकों में बुराड़ी क्रॉसिंग में 362, पूसा में 359, NIH नरेला में 352, NSUT जाफरपुर में 351, NSIT द्वारका में 350 और CRRI मथुरा रोड में 348 AQI दर्ज हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें