Arvind Kejriwal News: 'AAP को खत्म करने के लिए दो लोगों ने रचा था षड्यंत्र', बरी होने के बाद बरसें अरविंद केजरीवाल

Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और अमित शाह ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए यह झूठा केस रचा था क्योंकि वे हमें चुनावी मैदान में नहीं हरा पा रहे थे। विरोधी कहते थे कि केजरीवाल गायब हो गया है, लेकिन मैं तब तक चुप रहना चाहता था जब तक अदालत मुझे बेगुनाह साबित न कर दे

अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 5:29 PM
Story continues below Advertisement
केजरीवाल ने चुप्पी तोड़ते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला

Arvind Kejriwal: दिल्ली आबकारी नीति मामले में आज एक बड़ा उलटफेर हुआ। दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत 21 लोगों को भ्रष्टाचार के आरोपों से बरी कर दिया है। जेल से बाहर आने और कानूनी लड़ाई जीतने के बाद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा।

'AAP को खत्म करने के लिए झूठा केस रचा गया'

केजरीवाल ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। इसके साथ ही केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि वह दिल्ली आकर चुनाव लड़ लें, जनता खुद फैसला कर देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और अमित शाह ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए यह झूठा केस रचा था क्योंकि वे हमें चुनावी मैदान में नहीं हरा पा रहे थे। उन्होंने ने कहा, 'मैंने पूरी जिंदगी केवल ईमानदारी कमाई है। विरोधी कहते थे कि केजरीवाल गायब हो गया है, लेकिन मैं तब तक चुप रहना चाहता था जब तक अदालत मुझे बेगुनाह साबित न कर दे।'


प्रेस कॉन्फ्रेंस में झलका दर्द, केजरीवाल हुए भावुक

अदालत का फैसला आने के बाद जब अरविंद केजरीवाल मीडिया के सामने आए, तो वह अपने आंसू नहीं रोक पाए। केजरीवाल ने रोते हुए कहा कि यह मामला स्वतंत्र भारत के इतिहास की 'सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश' थी। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने न्यायपालिका और ईश्वर का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार और साथियों ने जेल में बहुत दुख सहा, लेकिन उन्हें हमेशा विश्वास था कि सच्चाई की ही जीत होगी।

न्यायपालिका और वकीलों को दिया धन्यवाद

कोर्ट से राहत मिलने के बाद केजरीवाल ने न्याय व्यवस्था पर अपना भरोसा जताया। उन्होंने फैसले देने वाले जज को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे माहौल में उन्होंने सच्चाई के साथ खड़े होने की ताकत दिखाई। केजरीवाल ने अभिषेक मनु सिंघवी समेत अपनी पूरी कानूनी टीम का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने लंबे समय तक यह कानूनी लड़ाई लड़ी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।