Delhi Yamuna Cruise: यमुना पर पहली बार शुरू हुई क्रूज सेवा, 40 मिनट घूमने के लिए कितने देने होंगे पैसे?

दिल्ली में यमुना नदी पर पहली बार क्रूज सेवा शुरू होने जा रही है। नमो यमुना रिवर सफारी नाम की इस सेवा का ट्रायल रन शुरू हो गया है। सोनिया विहार से जगतपुर तक 5 किलोमीटर के सफर के लिए 500 रुपये किराया रखा गया है।

अपडेटेड Oct 26, 2026 पर 2:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

दिल्ली वालों को मिली यमुना पर क्रूज की सौगात, जानिए किराया और रूट

अब तक आपने बनारस में गंगा पर नाव की सैर की होगी, लेकिन अब राजधानी दिल्ली में भी यमुना पर ऐसा ही मजा मिलने वाला है। दिल्ली सरकार यमुना पर पहली क्रूज सेवा शुरू करने जा रही है।

इसका नाम 'नमो यमुना रिवर सफारी' रखा गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद इस क्रूज पर सैर करके इसका निरीक्षण किया। इसके साथ पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे।

40 मिनट का होगा सफर


ये क्रूज वजीराबाद बैराज के ऊपर वाले हिस्से में चलेगी। ये सोनिया विहार से जगतपुर के बीच करीब 4 से 5 किलोमीटर तक चलेगी। एक बार में 40 मिनट तक यमुना की सैर कराई जाएगी।

एक क्रूज में एक बार में 30 लोग बैठ सकेंगे। दिन में कम से कम 4 ट्रिप कराई जाएंगी। ये पूरी तरह से एसी बोट होगी जो 2 साल से ज्यादा पुरानी नहीं होगी। इसमें बायो-टॉयलेट, अनाउंसमेंट सिस्टम और लाइफ जैकेट की सुविधा होगी।

500 रुपये होगा किराया

इस क्रूज का किराया 500 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। टिकट दिल्ली टूरिज्म की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुक होगा। फिलहाल 4 से 5 दिन तक इसका ट्रायल चलेगा, उसके बाद इसे आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

सरकार का कहना है कि इससे दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोग यमुना के करीब आ सकेंगे।

यमुना पर शुरू हुई ये क्रूज सेवा सिर्फ एक सैर नहीं, बल्कि दिल्ली के पर्यटन के लिए एक बड़ा कदम है। 500 रुपये में 40 मिनट की ये एसी क्रूज राइड दिल्ली वालों को यमुना को नए नजरिए से देखने का मौका देगी। आने वाले दिनों में अगर ये प्रोजेक्ट सफल रहा तो इसे और भी विस्तार दिया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।