Delhi Fog Alert: दिल्ली में कोहरे से उड़ानों पर असर, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Fog Alert: दिल्ली में घने कोहरे और धुंध के कारण हवाई यात्रा प्रभावित हो रही है। कम विजिबिलिटी से कई फ्लाइटें लेट हो रही हैं और यात्रियों को परेशानी हो रही है। एयरलाइंस ने यात्रियों को सतर्क किया है और उड़ानों की स्थिति नियमित जांचने की सलाह दी है, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुचारू बनी रहे

अपडेटेड Dec 15, 2025 पर 11:05 AM
Story continues below Advertisement
Delhi Fog Alert: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार सुबह 8 बजे दिल्ली का एक्यूआई 452 दर्ज किया गया

दिल्ली में हाल के दिनों में घने कोहरे और धुंध ने हवाई यात्रा को काफी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। कम विजिबिलिटी के कारण कई फ्लाइटें समय पर उड़ान नहीं भर पा रही हैं। यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेकऑफ और लैंडिंग प्रक्रिया पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इस स्थिति को देखते हुए एयरलाइंस ने यात्रियों को सतर्क किया है। उड़ानों की स्थिति को नियमित रूप से अपडेट करने की सलाह दी है। यात्रियों को हवाई अड्डे जाने से पहले वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह दी जा रही है।

ताकि अनावश्यक देरी और परेशानियों से बचा जा सके। मौसम के इस बदलाव के कारण आने वाले दिनों में भी फ्लाइट आवाजाही प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है। यात्रियों को धैर्य और सतर्कता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इंडिगो एयरलाइंस की चेतावनी


इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली में मौसम की स्थिति फ्लाइट शेड्यूल को प्रभावित कर सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान की जानकारी इंडिगो की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से लगातार अपडेट रखें। कंपनी ने भरोसा दिलाया कि मौसम की निगरानी की जा रही है और यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

एयर इंडिया की एडवाइजरी

एयर इंडिया ने भी यात्रियों को सचेत किया है कि दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कम विजिबिलिटी के कारण उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों को हवाई अड्डे जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति Air India Flight Status पर चेक करने की सलाह दी गई है।

मौसम का प्रभाव और अलर्ट

सोमवार सुबह दिल्ली में घने कोहरे और धुंध की चादर ने विजिबिलिटी को गंभीर रूप से प्रभावित किया। इससे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ पर असर पड़ा। खराब मौसम के कारण फ्लाइट में देरी और संभावित रद्दीकरण की आशंका बनी हुई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार सुबह 8 बजे दिल्ली का एक्यूआई 452 दर्ज किया गया, जबकि रविवार को दोपहर 4 बजे ये 461 था। आने वाले दिनों में भी मौसम के कारण फ्लाइट संचालन प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है।

Prashant Kishor: प्रियंका गांधी से मिले प्रशांत किशोर, कांग्रेस से अलग होने के सालों बाद क्या कड़वाहट भूल गए पीके?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।