दिल्ली में हाल के दिनों में घने कोहरे और धुंध ने हवाई यात्रा को काफी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। कम विजिबिलिटी के कारण कई फ्लाइटें समय पर उड़ान नहीं भर पा रही हैं। यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेकऑफ और लैंडिंग प्रक्रिया पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इस स्थिति को देखते हुए एयरलाइंस ने यात्रियों को सतर्क किया है। उड़ानों की स्थिति को नियमित रूप से अपडेट करने की सलाह दी है। यात्रियों को हवाई अड्डे जाने से पहले वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह दी जा रही है।
