नई दिल्ली, 28 सितंबर (PTI): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को ‘दिल्ली उद्योग मित्र’ (Delhi Udyog Mitra) पोर्टल लॉन्च किया। इसे ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ (Ease of Doing Business) के लिए शुरू किया गया है। पोर्टल का खास मकसद कारोबारियों को अलग-अलग डिपार्टमेंट से मिलने वाले ऍप्रूवल के लिए एक ही जगह पर ऑनलाइन फैसिलिटी देना है। इसमें लाइसेंस और नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट यानी NOC जैसी सेविसेस शामिल हैं।
इस पोर्टल पर फिलहाल 15 से ज्यादा डिपार्टमेंट की 50 सर्विस शुरू की गई हैं। उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के मुताबिक, अगले महीने तक 21 डिपार्टमेंट और 100 से ज्यादा सेविसेस को भी इसमें जोड़ने पर काम किया जा रहा है।
‘उद्योग मित्र’ पोर्टल पर मिलेंगी ये फैसिलिटीज
इस पोर्टल की शुरुआत से दिल्ली में बिजनेस शुरू करने या आगे बढ़ाने वाले लोगों को सरकारी कामकाज में होने वाली प्रोसेस को को समझने में आसानी होगी। इसके साथ ही फ्यूचर में जब इसमें और डिपार्टमेंट और सर्विसेज जुड़ेंगी, तो कारोबारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ज्यादा फैसिलिटीज मिल सकती है।