दिल्ली में छठ पूजा मनाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली सरकार ने छठ पर्व के अवसर पर 16 नवंबर सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालय, स्वायत्त निकाय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) बंद रहेंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक 16 नवंबर को प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी यानी छठ पूजा के अवसर पर छुट्टी रहेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी छठ पर्व को लेकर कहा था कि यह सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि दिल्ली की सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।
