Get App

Dussehra 2026: द्वारका में खड़ा हुआ 221 फीट का रावण! मुकुट ही 25 फीट का 40 लाख की लागत, 120 कारीगरों ने बनाया

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 में इस दशहरे पर 221 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक, रिमोट से कंट्रोल इस पुतले को दुनिया का सबसे ऊंचा रावण का पुतला बताया जा रहा है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 15, 2026 पर 11:51 AM
Dussehra 2026: द्वारका में खड़ा हुआ 221 फीट का रावण! मुकुट ही 25 फीट का 40 लाख की लागत, 120 कारीगरों ने बनाया
दिल्ली में 221 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, 5 बटन वाले रिमोट से लगेगी आग

नई दिल्ली। इस दशहरे पर दिल्ली के द्वारका में रावण दहन कुछ खास तरीके से होने वाला है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सेक्टर 10 में 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है। इसकी ऊंचाई करीब 22 मंजिला बिल्डिंग के बराबर है। आयोजकों का दावा है कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा रावण का पुतला है और इस बार इसे जलाने के लिए स्पेशल रिमोट कंट्रोल का इस्तेमाल किया जाने वाला है।

द्वारका श्री रामलीला सोसाइटी के चेयरमैन आकाश राजेश गहलोत के मुताबिक, इस साल पहली बार 5 बटन वाले रिमोट से रावण का दहन किया जाएगा। हर बटन दबाने पर पुतले के अलग-अलग हिस्से में आग लगेगी।

1. पहला बटन: रावण के मुकुट में धमाका होगा।

2. दूसरा बटन: दोनों कंधों में आग लगेगी।

3. तीसरा बटन: पेट वाले हिस्से में आग लगेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें