दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, यमुना किनारे हवा में सैर का मौका; 14 नवंबर से फिर शुरू होगा Hot Air Balloon Ride, जानें किराया

DDA ने यमुना किनारे स्थित Bansera Park में 14 नवंबर से फिर Hot Air Balloon Ride शुरू करने की योजना बनाई है। इस राइड में एक बार में 4 लोग 7 से 12 मिनट तक आसमान की सैर कर सकेंगे। पिछले साल ज्यादा कीमत के कारण राइड को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था, इसलिए इस बार टिकट सस्ता होने की उम्मीद है।

अपडेटेड Oct 22, 2026 पर 8:06 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली: यमुना किनारे हवा में सैर का मौका, फिर शुरू हो रही है बैलून राइड।

नई दिल्ली: अगर आप दिल्ली को आसमान से देखना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Delhi Development Authority (DDA) 14 नवंबर से फिर Hot Air Balloon Ride शुरू करने जा रहा है। पिछले साल की तरह इस बार भी Sarai Kale Khan के Bansera Park में ये Ride होगी। बताया जा रहा है कि इस बार ज्यादा लोगों को लाने के लिए Ticket का दाम कम किया जा सकता है।

पिछले साल 2,300 रुपये थी टिकट की कीमत

दिल्ली में पिछले साल नवंबर में पहली बार Hot Air Balloon Ride शुरू हुई थी। तब एक आदमी का Ticket 2300 रुपये रखा गया था। दाम ज्यादा होने से बहुत कम लोग आए और Ride सिर्फ Weekend यानी शनिवार-रविवार को ही चली। इसी वजह से इस बार आयोजक दाम कम करने के बारे में सोच रहे हैं।


एक बार में चार लोग कर सकेंगे आसमान की सैर

इस Balloon में एक बार में ज्यादा से ज्यादा 4 लोग बैठ सकते हैं। एक Ride करीब 7 से 12 मिनट की होगी। ऊपर जाकर आप आसपास का पूरा नजारा देख सकेंगे। आयोजकों का कहना है कि नवंबर से फरवरी तक मौसम इस Ride के लिए सबसे अच्छा रहता है, इसलिए इसी समय इसे चलाया जाता है।

टिकट बुकिंग के लिए ऑनलाइन सुविधा लाने की तैयारी

इस बार लोगों को आसानी हो इसलिए *Online Ticket Booking* भी शुरू की जाएगी। इससे घर बैठे ही Ticket लिया जा सकेगा और ज्यादा लोगों को इस Ride के बारे में पता चलेगा। हालांकि नया दाम कितना होगा और Booking कब से शुरू होगी, इसकी जानकारी अभी नहीं आई है।

यमुना किनारे कई जगहों पर राइड शुरू करने की है योजना

DDA ने पिछले साल Bansera Park के अलावा Yamuna Sports Complex, Commonwealth Games Sports Complex और Asita Park में भी Balloon Ride शुरू करने का Plan बनाया था। लेकिन अभी ये Plan रोक दिया गया है और फिलहाल सिर्फ Bansera Park में ही Ride होगी।

अगर आप भी दिल्ली को बादलों से दिल्ली को देखना चाहते हैं और Hot Air Balloon का मजा लेना चाहते हैं, तो 14 नवंबर के बाद Bansera Park जाना न भूलें। इस बार कम दाम में आप इस खास अनुभव का लुत्फ उठा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।