Delhi IGI Airport: हैंड बैग में रखे थे 11 जार, चेकिंग में निकला चंदन, CISF ने अफगान पैसेंजर को दबोचा तो ये सब पता चला

Delhi IGI Airport: सीआईएसएफ ने एक अफगान यात्री के हैंडबैग से चंदन की लकड़ी के 11 जार बरामद होने के बाद उसे हिरासत में ले लिया। यह घटना दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर हुई। हिरासत में लिया है। भारत में चंदन की लकड़ी का बिना नियम के ट्रांसपोर्ट और बिक्री गैर-कानूनी है।

अपडेटेड Sep 24, 2026 पर 11:10 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यह घटना मंगलवार को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल-III पर हुई।

Delhi IGI Airport: सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर चंदन की लकड़ी के कई बक्सों के साथ एक अफगान नागरिक को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि काबुल जा रहे एक यात्री के हैंड बैगेज को स्कैन करने पर उसमें 11 पारदर्शी कांच के जार पाए गए। यह घटना मंगलवार को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल-III पर हुई। काबुल जा रहे यात्री के हैंड बैगेज को स्कैन किया गया। यात्री के पास से बरामद 11 जार की आगे जांच करने पर इसमें चंदन की चंदन की लकड़ी होने की पुष्टि हुई।

अधिकारियों ने बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बैगेज से चंदन की लकड़ी वाले ग्यारह ट्रांसपेरेंट जार मिले। अधिकारियों ने बताया कि खुशबूदार लकड़ी का कंसाइनमेंट और यात्री को आगे की जांच के लिए कस्टम अधिकारियों को सौंप दिया गया है। भारत में चंदन की लकड़ी का बिना नियम के ट्रांसपोर्ट और बिक्री गैर-कानूनी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।