Get App

Delhi-Katra Expressway: अब 14 घंटे नहीं, सिर्फ 6 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से कटरा, दिसंबर में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक एक्सप्रेसवे का हिस्सा

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद दिल्ली से कटरा की दूरी 727 से घटकर 588 किलोमीटर रह जाएगी। इससे यात्रियों को लगभग 139 किलोमीटर कम सफर करना पड़ेगा। फिलहाल इस यात्रा में करीब 14 घंटे लगते हैं, लेकिन नया मार्ग शुरू होने के बाद यह समय घटकर लगभग 6 घंटे हो सकता है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 25, 2026 पर 3:15 PM
Delhi-Katra Expressway: अब 14 घंटे नहीं, सिर्फ 6 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से कटरा, दिसंबर में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक एक्सप्रेसवे का हिस्सा
दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का मार्ग कई प्रमुख शहरों और कस्बों से होकर गुजरेगा

दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जाना अब और आसान होने वाला है। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर पठानकोट से दयालाचक तक 40 किलोमीटर लंबे हिस्से का काम अब अंतिम चरण में है। करीब 40 किलोमीटर लंबा पठानकोट-दयालचक हिस्सा दिसंबर तक यात्रियों के लिए खोलने की उम्मीद है। इसके शुरू होने से सफर में करीब 20 से 25 मिनट की बचत हो सकती है। फिलहाल इस रास्ते को तय करने में करीब 50 से 70 मिनट लगते हैं। यह मार्ग दिल्ली और अमृतसर से कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए काफी मददगार साबित होगा। वहीं दिल्ली से कटरा भी कम समय में पहुंचा जा सकेगा। साथ ही पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा और यात्रियों को आने-जाने में पहले से ज्यादा सुविधा मिलेगी।

पोस्ट कर दी जानकारी

डॉ. जितेंद्र सिंह ने X पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि, 'इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से लखनपुर टोल प्लाजा को बायपास करना आसान हो जाएगा। इससे सफर में लगने वाला समय पहले के 50 से 70 मिनट से घटकर करीब 25 से 30 मिनट रह जाएगा। उन्होंने इसे लोगों की यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।' इस परियोजना का मकसद चार राज्यों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाना, सफर का समय घटाना और यातायात को आसान बनाना है।

कितना लगेगा समय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें