Delhi Mayor Office Threat: दिल्ली के मेयर ऑफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां जाचं में जुटी

Delhi Mayor Office Threat: आज यानी 1 अप्रैल को दिल्ली के मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल और फोन कॉल के जरिए दी गई है। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम तुरंत जांच में जुट गई है।

अपडेटेड Apr 01, 2026 पर 4:11 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली के मेयर ऑफिस को मिली बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां जाचं में जुटी

Delhi Mayor Office Threat: आज यानी 1 अप्रैल को दिल्ली के मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मेयर ऑफिस सिविक सेंटर में स्थित है। यह धमकी ईमेल और फोन कॉल के जरिए दी गई है। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम, बम निरोधक दस्ते और स्थानीय पुलिस तुरंत जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस को अभी तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह के कार्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली।

वहीं, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “ईमेल कथित तौर पर ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ नामक एक समूह के नाम से भेजा गया था। सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत सूचित किया गया, जिसके बाद मेयर कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई और गहन जांच जारी है।”


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमकी मेयर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई थी, जिसमें दोपहर 2:11 बजे कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई थी।

सिविक सेंटर में सर्च ऑपरेशन जारी

सिविक सेंटर और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है। हर कोने की जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह के खतरे को समय रहते टाला जा सके। फिलहाल जांच के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि या वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर सर्च ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें: Orissa High Court: प्रधानमंत्री से मिलने के लिए महिला ने उठाया खौफनाक कदम, हाई कोर्ट के बाहर खड़ी गाड़ियों में लगाई आग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।