Get App

Delhi Metro: दिवाली पर बदल गई दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग, जानें कब मिलेगी पहली और आखिरी ट्रेन

Delhi Metro: दिवाली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने आखिरी ट्रेन के समय में भी बदलाव किया है। कुछ मेट्रो लाइन पर ट्रेनें सुबह एक घंटे पहले चलेंगी, वहीं सभी लाइनों पर आखिरी मेट्रो रात 11 बजे की जगह 10 बजे चलेगी। आइए जानते हैं किन-किन रूट पर हुआ है ये बदलाव

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 06, 2026 पर 6:22 PM
Delhi Metro: दिवाली पर बदल गई दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग, जानें कब मिलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
इन लाइनों पर रात 11 बजे की जगह आखिरी ट्रेन रात 10 बजे चलेगी

दिवाली पर दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए अपने समय में बदलाव किया है। कुछ मेट्रो लाइन पर ट्रेनें सुबह एक घंटे पहले चलेंगी, वहीं सभी लाइनों पर आखिरी मेट्रो रात 11 बजे की जगह 10 बजे चलेगी। ऐसे में अगर आप दिवाली के दिन मेट्रो से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले नया टाइम टेबल जरूर जान लें। आइए जानते हैं किन-किन रूट पर हुआ है ये बदलाव

कितने बजे से चलेगी पहली मेट्रो

सोशल मीडिया शेयर किए गए पोस्ट में DMRC ने बताया, पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवा रविवार को तय समय से एक घंटा पहले शुरू होगी। आमतौर पर इन तीनों लाइनों पर पहली मेट्रो सुबह 7 बजे चलती है, लेकिन दिवाली पर यात्री सुबह 6 बजे से सफर कर सकेंगे। वहीं, आखिरी मेट्रो के समय में भी बदलाव किया गया। इन लाइनों पर रात 11 बजे की जगह आखिरी ट्रेन रात 10 बजे चलेगी।

कहां से कहां तक चलेगी मेट्रो

सब समाचार

+ और भी पढ़ें