Delhi NCR Weather: तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश... दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, IMD ने दी ये चेतावनी

Delhi-NCR Weather: बुधवार शाम दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में आंधी-बारिश से लोगों को राहत मिली, वहीं मौसम विभाग ने पहले ही अगले तीन दिनों तक ऐसे ही मौसम की संभावना जताई थी

अपडेटेड Mar 18, 2026 पर 7:48 PM
Story continues below Advertisement
बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने अचानक बदल गया है

Delhi NCR Weather: राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बुधवार शाम को अचानक मौसम ने करवट बदल ली है। बुधवार शाम दिल्ली समेत आसपास के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। दिल्ली में आज दोपहर के बाद से कई इलाकों में बादल छाये हुए थे, वहीं शाम होते-होते तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। दिल्ली के साथ ही साथ नोएडा और गुरुग्राम में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है। बता दें कि, मौसम विभाग ने पहले ही तीन दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार जताए थे।

दिल्ली-एनसीआर में तीन दिनों तक येलो अलर्ट


दिल्ली-एनसीआर में मौसम के अचानक रुख बदलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग पहले ही ऐसे हालात की संभावना जता चुका था, जिसका कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बताया गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। अगले तीन दिनों तक दिल्ली में बारिश का आसार बने हुए हैं।

बारिश से तापमान में होगी गिरावट

जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण उत्तर भारत के कई शहरों में मौसम का मिजाज बदला है। फिलहाल अगले दो दिनों तक ऐसे आसार रहने के उम्मीद हैं।  वहीं दिल्ली में गुरुवार को तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।  वहीं दिल्ली में अचानक बारिश होने से न केवल तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से राहत मिली है। वहीं बल्कि वायु प्रदूषण के स्तर में भी सुधार की होने की उम्मीद है।

आने वाले दिनों में कैसा होगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में  19 और 20 मार्च को आसमान में हल्के बादल बने रहेंगे और दिन में कभी-कभी हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 21 मार्च को भी बादल छाए रहने और हल्की बौछार की संभावना है। इसके बाद 23 मार्च तक मौसम सामान्य होने के आसार हैं, जहां कभी हल्के बादल तो कभी साफ आसमान देखने को मिल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।