Get App

NDMC Smart Parking: दिल्ली की 157 साइटों पर स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था का प्लान, 50% तक महंगी हो सकती है पार्किंग!

दिल्ली में गाड़ी पार्क करना महंगा होने वाला है। NDMC अपनी 157 पार्किंग साइट्स को स्मार्ट बना रही है, जिसके बाद चार्ज 40-50% तक बढ़ सकता है। नई व्यवस्था में ANPR कैमरे, FASTag से पेमेंट, ऑनलाइन बुकिंग होगी और 24 घंटे से ज्यादा गाड़ी खड़ी करने पर टोइंग चार्ज देना होगा।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 26, 2026 पर 8:45 AM
NDMC Smart Parking: दिल्ली की 157 साइटों पर स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था का प्लान, 50% तक महंगी हो सकती है पार्किंग!
दिल्ली में पार्किंग होगी महंगी, NDMC की 157 पार्किंग साइट्स होंगी स्मार्ट

नई दिल्ली: अगर आप दिल्ली में गाड़ी से चलते हैं तो ये खबर आपके लिए है। नई दिल्ली में पार्किंग महंगी होने वाली है। NDMC यानी नई दिल्ली नगरपालिका परिषद अपनी 157 पार्किंग साइट्स को स्मार्ट बनाने जा रही है। इसके लिए टेंडर निकाला गया है। नए नियम लागू होने के बाद पार्किंग फीस 40 से 50% तक बढ़ सकती है। मंथली पास का रेट भी 2 से 3 गुना ज्यादा हो सकता है। रात में गाड़ी खड़ी करने पर तो और ज्यादा पैसा देना होगा।

CNBC-TV18 की रिपोर्ट के अनुसार, पार्किंग को बेहतर बनाने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है। अब पर्ची सिस्टम की जगह कैमरे और डिजिटल सिस्टम से पार्किंग होगी। इस प्रोजेक्ट में करीब 15,060 गाड़ियों की पार्किंग को स्मार्ट बनाया जाएगा।

24 घंटे से ज्यादा गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई

नई व्यवस्था में अगर आपने 24 घंटे से ज्यादा गाड़ी पार्किंग में खड़ी की तो मुश्किल बढ़ सकती है। हर गाड़ी के आने-जाने का पूरा रिकॉर्ड सिस्टम में रहेगा। 24 घंटे से ज्यादा गाड़ी खड़ी मिली तो सिस्टम खुद NDMC और दिल्ली पुलिस को जानकारी दे देगा। इसके बाद आपकी गाड़ी को टो कर दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। गाड़ी वापस लेने के लिए आपको टोइंग और स्टोरेज चार्ज देना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें