Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में शनिवार (7 मार्च) शाम को अचार बनाने की एक फैक्ट्री में स्थित कुएं में गिरने से कंपनी के मालिक और उनके बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। मैन्युफैक्चरिंग यूनिट एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर से चलती थी। जबकि फैक्ट्री के 60 वर्षीय मालिक अनिल अपने परिवार के साथ फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि फैक्ट्री में करीब 10 फुट गहरे चार से पांच कुएं थे, जहां अचार बनाकर रखा जाता था। दोनों की दम घुटने से मौत हुई।
