Get App

Delhi News: दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, खालिस्तानी आतंकी पन्नू से जुड़े दो स्लीपर सेल गिरफ्तार

Delhi News: कनाडा में रहने वाले खालिस्तानी आतंकवादी और सिख्स फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़े दो स्लीपर सेल सदस्यों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान दिल्ली के एंबुलेंस चालक बलजिंदर और उसके साथी रोहित उर्फ ​​कीर्थ के रूप में हुई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 05, 2026 पर 10:25 AM
Delhi News: दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, खालिस्तानी आतंकी पन्नू से जुड़े दो स्लीपर सेल गिरफ्तार
Delhi News: खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू हमेशा भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता है

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले राजधानी में दो स्थानों पर खालिस्तान समर्थित नारे लिखने के आरोप में खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से जुड़े दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार (5 फरवरी) को बताया कि कनाडा में रहने वाले खालिस्तानी आतंकवादी और SFJ का मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़े दो स्लीपर सेल सदस्यों को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान दिल्ली के एंबुलेंस चालक बलजिंदर और उसके साथी रोहित उर्फ ​​कीर्थ के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों ने कथित तौर पर कनाडा स्थित एसएफजे प्रमुख आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर काम किया। उसने बताया कि पन्नू ने इन दोनों को 26 जनवरी से कुछ दिन पहले सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने और शहर में अशांति फैलाने के मकसद से सार्वजनिक स्थानों पर नारे लिखने के लिए दो लाख रुपये देने का वादा किया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "आरोपियों ने गणतंत्र दिवस से ठीक पहले दिल्ली में दो अलग-अलग स्थानों पर खालिस्तान समर्थित नारे लिखे।" अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि साजिश कथित तौर पर कनाडा से रची गई थी। वहां पन्नू के एक करीबी सहयोगी ने आरोपियों के साथ बातचीत किया।

उन्होंने बताया कि पन्नू के सहयोगी ने बलजिंदर और रोहित को कथित तौर पर यह काम सौंपा था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान बलजिंदर ने खुलासा किया कि उसे रुपयों के साथ संसाधन सहायता का भी लालच दिया गया था। जबकि रोहित ने उसे जगहों की पहचान करने व कृत्य को अंजाम देने में मदद की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें